अजयगढ़: अजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
Ajaigarh, Panna | Aug 27, 2025 अजयगढ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।