पांकी: झामुमो नेता मुन्ना सिन्हा के हत्यारे को पुलिस ने जेल भेजा, ज़मीन विवाद में कुल्हाड़ी से की थी हत्या
Panki, Palamu | Oct 18, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा उर्फ जितेंद्र प्रसाद के हत्यारे अरुण ठाकुर उर्फ डोमन ठाकुर को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर 3 बजे जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी एवं घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।