हुज़ूर: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Huzur, Bhopal | May 15, 2026 भोपाल में शुक्रवार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा । सुबह से ही अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन गौतम ने हिंदूसंगठनों द्वारा एक मुस्लिम युवक की पिटाई करने, उसके मुंह पर गोबर लगाने और स्याही पोतने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।