प्रतापगढ़: नया टापरा में कूलर चलाते समय करंट लगने से वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रठांजना थाना क्षेत्र के नया टापरा गांव में घर में कूलर चलाते समय करंट लगने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नया टापरा निवासी अंबालाल मीणा (60) पुत्र रतनलाल मीणा गुरुवार दोपहर अपने घर में कूलर चला रहे थे। इसी दौरान अचानक कूलर में