बाबई: बिकोर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
शनिवार को 1 बजे पुलिस को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिकोर में 18 साल के युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दें दी। वारदात के दौरान युवक घर पर अकेला था। मां और बहन इलाज कराकर माखननगर से घर बिकोर लौटे तो युवक फंदे पर लटका मिला। जिसे उतारकर परिजन माखननगर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।