बाबई: माखननगर थाना अंतर्गत सरपंच पति पर महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया
गुरुवार को दोपहर 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माखननगर थाना अंतर्गत सरपंच पति पर महिला से छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध हुआ है पुलिस के अनुसार महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर लिखित आवेदन मे बताया वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है अपना दैनिक कार्य कर रही थी तभी तालकेसरी के सरपंच पति वीरेंद्र चौहान अंदर आया और गलत हरकत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।