बाबई: दीवानखेड़ी में फरियादी के खेत में लगी पानी की मोटर चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी प्रभु दयाल पिता मनीराम ने 4 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई की ग्राम दीवानखेड़ी में उसके खेत में पानी की मोटर लगी हुई थी जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई चोरी की गई मोटर की कीमत 22 हजार रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।