बाबई: चीलाचोन में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार को दोपहर 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनीषा पिता हेमराज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी पति हेमराज ने फरियादी से चीलाचोन में महिला के घर के पास महिला से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।