बाबई: माखननगर विधायक ने नवरात्र के प्रथम दिन सलकनपुर स्थित देवी धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना
गुरुवार से 9 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है भक्तगण देवी की पूजा अर्चना कर रहे हैं उसी क्रम में गुरुवार को 11 बजे माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने नवरात्र के प्रथम दिन सलकनपुर स्थित देवी धाम पहुंचकर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की ।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इस मौके पर माखन नगर क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।