बाबई: माखननगर CM राइज स्कूल जाने निकली घायल छात्रा को विधायक ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, मानवता का दिया परिचय
शुक्रवार को करीब 10 बजे माखननगर CM राइज स्कूल जाने के लिए अपने गांव से निकली छात्रा को रास्ते में किसी लड़के ने अपनी मोटर साइकिल से लिफ्ट दी छात्रा उसकी गाड़ी पर बैठ गई।जब लड़के ने स्कूल के समीप मोटर साइकिल नहीं रोकी तो छात्र ने मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी। घायल छात्रा को विधायक ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।