प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 08 जुलाई 2026, मधेपुरा
आज दिनांक 08-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा बी.एन. मंडल स्टेडियम, मधेपुरा, टाउन हॉल, मधेपुरा, न्यू सर्किट हाउस एवं पुरानी सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित स्थलों पर संचालित निर्माण एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11