लैलूंगा: सीएम हेल्पलाइन की जांच या कागजी खानापूर्ति? लैलूंगा जनपद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
लैलूंगा जनपद पंचायत की रूपडेगा और बांसडांड़ पंचायतों से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ताओं ने भुगतान, सामग्री खरीदी और जांच प्रक्रिया का स्वतंत्र सत्यापन कराने की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।