बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
बख्तियारपुर नगर स्थित रेलवे गुमटी के समीप नंदन पैलेस के सामने स्टेशन रोड स्थित चौहान टोला में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा। इसका आयोजन स्थानीय निवासी रंजीत कुमार सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा वाचक श्री वैष्णवाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं।