ऊंचाहार: बरसँवा कंदराँवां गाँव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पीआरडी जवान समेत 11 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बरसँवा कंदराँवां गाँव में मंगलवार की शाम, दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया,घटना में एक पक्ष से विजयबहादुर के परिवार पीआरडी जवान सहित 5 लोग घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष से सन्तोष समेत 6 लोग घायल हो गये।पीआरडी जवान को रेफर किया गया है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।