अररिया: नवाबगंज प्राइमरी स्कूल के समीप से लगभग 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को फुलकाहा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 15, 2024 फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवाबगंज प्राइमरी स्कूल के समीप से लगभग 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसे फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां मेडिकल जांच के उपरांत गिरफ्तार युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार युवक तपेश कुमार यादव बताएं जा रहे हैं.