अररिया: अररिया फारबिसगंज मार्ग में सिरसिया पुल के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 15, 2024 अररिया फारबिसगंज मार्ग में सिरसिया पुल के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार झीरूवा निवासी जहांगीर साबरी बताएं जा रहे हैं.