आंवला: आंवला बीपीसीएल डिपो में सुरक्षा ड्रिल का आयोजन, अनाधिकृत प्रवेश रोकने के उपायों का किया गया अभ्यास
आंवला स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) डिपो में मंगलवार देर शाम पांच बजे सुरक्षा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य डिपो परिसर में किसी अनाधिकृत व्यक्ति के अवैध प्रवेश की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाहियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करना था।