बिहिया: नामांकन में जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो जख्मी,अमराई नवादा के पास की घटना
Behea, Bhojpur | May 8, 2024 आरा-बक्सर एनएच 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप आज मंगलवार को बोलेरो गाड़ी में अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर मार देने के कारण बोलेरो गाड़ी पर सवार दो लोग जख्मी हो गये. घटना में जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव निवासी का निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया.