बिहिया: पीपरा जगदीश मे अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सीओ ने सौंपा पौलीथीन सीट
Behea, Bhojpur | May 6, 2024 बिहिया प्रखंड के पीपरा जगदीश में अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सीओ रचना कुमारी ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ पौलीथीन सीट दिया है। सीओ ने बताया कि दिनेश यादव के पत्नी गीता देवी, विनोद यादव के पत्नी निलम देवी,हरेराम यादव के पत्नी गंगाजली देवी, रमेश यादव के पत्नी सीता देवी, जगदीश यादव और पुत्र हरेंद्र यादव को पौलीथीन सीट दिया गया है।