बिहिया: बिहिया थाना परिसर मजिस्ट्रेट के निगरानी में 11 कांडों में जब्त शराब का किया गया विनष्ट
Behea, Bhojpur | May 5, 2024 बिहिया थाना परिसर में आज रविवार को मजिस्ट्रेट सह बिहिया सीओ रचना कुमारी के नेतृत्व में 11 कांडों का जब्त शराब को विनष्ट किया गया। बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र में पकड़े गए शराब को आज रविवार को मजिस्ट्रेट सह सीओ रचना कुमारी, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार,मालखाना प्रभारी योगेन्द्र यादव के मौजूद में 603 लीटर शराब विनष्ट किया गया।