बिहिया: डिस्पैच सेंटर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जगदीशपुर एसडीएम और एसडीपीओ ने तैयारियों का लिया जायजा
Behea, Bhojpur | May 4, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के क्रम में जगदीशपुर के ककिला गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जगदीशपुर और शाहपुर विधानसभा के लिए बने डिस्पैच सेंटर का शनिवार को एसडीएम संजीत कुमार और एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही घूम घूम कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जांच किया।