खजनी: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बेलघाट में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार को विकासखंड बेलघाट ब्लॉक परिसर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, समूह सखियों, पंचायत सहायिकाओं और प्राथमिक विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।