स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद विद्युत वितरण केंद्र में तेज हवाओं से विद्युत आपूर्ति बाधित
कटनी जिले के सलीमनाबाद क्षेत्र में आए तेज तूफान एवं आंधी के कारण बंधी घरेलू लाइन तथा कृषि विद्युत लाइनों पर कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है विभाग के कर्मचारी खराबी दूर करने में लगातार जुटे हुए हैं