गाज़ीपुर: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी धाराएं
गाज़ीपुर की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा लिया था। पुलिस ने आरोपी कृष्णा बिंद को धर-दबोचने के साथ ही मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएँ भी बढ़ा दी हैं। दरअसल, 23 सितंबर को वादिनी ने पुलिस में तहरीर दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था।