गाज़ीपुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, गुजरात के लोग चालाक, UP-बिहार की जनता जवाब देगी, केजरीवाल BJP की B टीम
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज अपने पुराने राजनीतिक गढ़ गाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अजय राय आज कांग्रेस परिवार के विधायक रहे अवधेश राय शास्त्री की त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गाजीपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवार के विधायक अवधेश राय शास्त्री की त्रयोदशी है।