सिहोरा: ग्राम पंचायत दर्शनी का मामला: पद का दुरुपयोग पाए जाने पर कार्रवाई पिता को 50000 दिए सरपंच को पद से हटाया
जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच सुमित राय को पद से अलग कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी अभिषेक गहलोत ने यह आदेश जारी किया। सरपंच पर अपने पिता संतोष राय को पंचायत की राशि से अवैध भुगतान करने का आरोप था। जिसकी जांच में पुष्टि हुई।