महागामा: महागामा नगर पंचायत के हरिणचारा रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक सह सम्मान समारोह का आयोजन
महागामा नगर पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया बैठक में संगठनात्मक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी रही। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों संगठन विस्तार और भूत स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक यादव ने की।