भगवानपुर: जमालपुर गांव में खाट पर बैठने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने की मारपीट, व्यक्ति घायल
थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव में खाट पर बैठने का विरोध करने पर पड़ोसियों के द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला मंगलवार को सुबह करीब दस बजे प्रकाश में आया। जमालपुर निवासी सकलदेव सहनी की पत्नी चांदतारा देवी ने बताया कि हमारे पति सकलदेव सहनी घर में खाट पर बैठे थे तभी कारी सहनी आकर खाट को खींचकर घर के आगे खाट को लगाकर बैठ गया जिसका विरोध करने पर मारपीट की