मंडला: खाद, बीज-कीटनाशक व्यापारी संघ ने किसानों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 मंडला जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक से जुड़े व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा मुद्दा सामने आया है। खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारी संघ जिला मंडला ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें रखी हैं। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है,जिससे खेती कार्य प्रभावित है।