मांडर: आसमानी बिजली का कहर: वज्रपात से भैंस की मौत, पशुपालक को नुकसान
Mandar, Ranchi | May 5, 2026 मांडर प्रखंड के बिसहाखटँगा गांव में मंगलवार दोपहर अचानक आए तूफान के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मरियम तिर्की की भैंस खेत के पास थी, तभी तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है...