सदर: रामनगर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, ₹3.50 लाख नकद और चोरी की बाइक बरामद
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2026 रामनगर पुलिस ने एक शातिर चोर असलम (40) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ₹3.50 लाख नकद, चोरी की टीवीएस एक्सएल मोपेड, दो फर्जी नंबर प्लेट, चोरी का मोबाइल और चाबियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपी ने जनकपुर कॉलोनी के एक बंद मकान में चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि चोरी के आभूषण बिहार के दुर्गावती में करीब ₹4.50 लाख में बेच दिए थे।