शिवपुरी नगर: अमोलपठा में सुलग रहा ज़मीनी विवाद: जिस ज़मीन पर हो चुके दो मर्डर, वहाँ फिर बवाल; एसपी दफ्तर पहुंचे ग्रामीण
शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के ग्राम अमोलपठा में कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आज शनिवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन का गलत बंटवारा कर दिया गया है। उनका दावा है कि तीन पीढ़ियों से वे इस भूमि पर खेती कर रहे हैं।