मुगलसराय: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनपदीय पुलिस ने कुल 25 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की
जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ चेकिंग व कार्रवाई अभियान जारी है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि यह अभियान निरंतर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा। इसी क्रम में शनिवार शाम जनपद के समस्त थानों के जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 25 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।