संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 131 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस का धन्यवाद किया। यह सफलता सर्विलांस सेल व CEIR पोर्टल की मदद से मिली।