देहरादून: देहरादून में कुत्तों के आतंक से निजात पाने के लिए अपनाया जाएगा चेन्नई मॉडल
देहरादून नगर निगम आवारा और पालतू कुत्तों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए चेन्नई मॉडल को अपनाने जा रहा है। चेन्नई में कुत्तों के प्रबंधन के लिए नसबंदी, टीकाकरण और आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंसिंग अनिवार्य की गई है और बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर जुर्माना लगेगा। देहरादून में भी नियमों को सख्त किया गया है.