देहरादून: देहरादून में स्टंटबाज युवकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक हिरासत में लिए गए, वाहन किया गया सीज
देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू हो गई। वीडियो में चार युवक एक स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे, जिससे न केवल उन्होंने अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। एसएसपी देहरादून ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।