देहरादून: देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू हुई ई-कार सेवा, प्लेटफार्म से बाहर तक पहुंचेगी केवल 50 रुपये में
देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अब ई-कार सेवा शुरू की गई है। यह कार यात्रियों को प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर तक छोड़ने का काम करेगी। यात्रियों को इसके लिए 50 रुपये का किराया देना होगा, जबकि सामान के लिए 30 रुपये अतिरिक्त शुल्क तय किया गया है।