पिंड्रा: फूलपुर में मनीष सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायल होकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दिया। वही जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों की पहचान 50 -50 हजारा इनामिया आशीष और मनीष राजभर के रूप में हुई।