बिजावर: बिजावर रोड पर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 3 की मौत, SDOP बिजावर और यातायात थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे
मातगुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजावर रोड पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर बिजावर SDOP ने यातायात थाना प्रभारी के साथ सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घटना स्थल का मुआयना किया ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिय।