बिहार: जलालपुर मोहल्ले से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला लापता, परिवार वालों का बुरा हाल
Bihar, Nalanda | Nov 30, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ला से शनिवार की सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला लापता हो गई है। लापता महिला विजय साव की 50 वर्षीय पत्नी प्रविला देवी है। महिला की पुत्री ने बताया कि मां प्रत्येक दिन जलालपुर से अस्पताल चौक तक मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थी आज सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकली मगर दोपहर 12:30 तक लौट कर नही आई ।