बिहार: बिहार शरीफ के रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Nov 30, 2024 बिहार शरीफ के रेड क्रॉस भवन में शनिवार की सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर अनिता देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया की दैनिक भास्कर के संस्थापक स्व डॉ रमेश चंद्र अग्रवाल का 80 वां जन्म दिन के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिसमे काफी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुचे है।