#संगरिया में #माँ_करमा_बाई की #पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, मरीजों व जरूरतमंदों को वितरित किया खींचड़ा-कढ़ी का प्रसाद
संगरिया की आवाज़।
माँ करमा बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर करमा बाई जाट महिला संस्था हनुमानगढ़ द्वारा ठंडी छाँव स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में सेवा एवं जनकल्याण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय अस्पताल के सामने मरीजों, मरीजों के परिजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
इस दौरान मातृ शक्ति समूह की महिलाओं के विशेष प्रयासों से स्वादिष्ट खींचड़ा एवं कढ़ी तैयार कर प्रसाद के रूप में जरूरतमंदों को वितरित किया गया व 51 सौ रुपया की राशि ठंडी छांव संस्था को शेड निर्माण हेतु सहायता स्वरूप दी गई |महिलाओं ने सेवा भाव से भोजन तैयार कर लोगों को भोजन करवाया और मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ विनीता पोटलिया, इंदु सहारण, शकुंतला चौधरी, सुलोचना कड़वासरा, कमलेश गोदारा , डॉ अनुराधा सहारण ,सुंदर तरड़, कमल, सुमन, ने लिछमा, परमजीत एवं पुष्पा जी सहित ठंडी छाँव स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक श्री दीपक खन्ना ,श्री तेज सिंह जी श्री शंकर जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि माँ करमा बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्यतिथि को सार्थक रूप से मनाया गया।
Vijay Singh Beniwal
संगरिया की आवाज़-न्यूज़ एजेंसी
अखिल भारतीय जाट महासभा(रजि.) संगरिया -335063