मनोरा: मनोरा में तालाब ने महिलाओं की आजीविका का आधार बनाया, मछली पालन से सालाना 6 लाख की आय
मनोरा विकासखंड से महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। ग्राम भभरी की कमल महिला स्व-सहायता समूह ने मछली पालन को आजीविका का मजबूत माध्यम बना लिया है। समूह पिछले तीन वर्षों से शासकीय तालाब में मछली पालन कर रहा है। करीब 0.700 हेक्टेयर के तालाब से महिलाएं प्रतिवर्ष लगभग 3 क्विंटल मछली का उत्पादन कर रही हैं और करीब 6 लाख रुपये का वार्षिक विक्रय