बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली देख दंग रह गए मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी, 10 दिनों में सुधार के निर्देश
Barh, Patna | Oct 22, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बदहाली देखकर वरिष्ठ रेल अधिकारी CAO राजीव गुप्ता दंग रह गए। वे संवाद कार्यक्रम एवं स्टेशन का निरीक्षण कार्य करने गुरुवार को बाढ़ पहुंचे। गुरुवार को लगभग 4 बजे संवाद के दौरान यात्रियों ने पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की समस्याएं बताईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।