सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना द्वारा विशेष छापामारी के क्रम में मुशहरनिया आजाद चौक के समीप 05 मोटरसाइकिल एवं नेपाली देसी शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बेला के खुशीलाल कुमार, भुतही के अमरजीत कुमार और रोहित कुमार हुई है। पुलिस ने इनके पास से नेपाली देसी शराब 576 लीटर और 5 मोटरसाइकिल बरामद किया है।