इटारसी: रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में 30 मई से लगेंगे एलएचबी रैक, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इटारसी जबलपुर निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस के आईसीएफ रैक की जगह एलएचबी रैक लगेंगे। इससे सफर आरामदायक होगा।गुरुवार शाम 5 बजे रेल PRO ने बताया 12192 श्रीधाम एक्सप्रेस 30 मई 2026 से जबलपुर स्टेशन से एलएचबी रैक के साथ रवाना होगी। 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 31 मई से निजामुद्दीन से एलएचबी कोच के साथ चलेगी। ट्रेन में कुल 22 आधुनिक कोच रहेंगे।