शाहबाद: कस्बाथाना में शराब के नशे में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, किया गया शाहबाद रेफर
Shahbad, Baran | Jul 15, 2026 कस्बाथाना-आगर मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में सनवाड़ा निवासी राजू सहरिया पुत्र मंथू सहरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। राजू कस्बाथाना स्थित बॉयज़ हॉस्टल में चौकीदार के रूप में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार वह शराब के नशे में था और आगर रोड पर एक अन्य व्यक्ति से टकराने के बाद सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।