बेतिया: बेतिया न्यायालय: नाबालिग से गैंगरेप के दोषी को उम्रकैद, ₹80,000 जुर्माना
बेतिया से खबर है जहां आज 19 जुलाई शनिवार करीब 4बजे बेतिया व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में एक नामजद अभियुक्त को स्वाभाविक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने उस पर ₹80,000 का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला रेप एंड पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत ने सुनाया।