बेतिया: पारिवारिक तनाव में युवती ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की, हालत नाज़ुक
बेतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास आज 19 जुलाई शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, युवती पारिवारिक तनाव से परेशान थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर रेल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।