सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के लिए गई युवती के साथ दबंग ने की अश्लील हरकतें और छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच क्रिया के लिए गई 20 वर्षीय एक युवती के साथ गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक ने युवती का मुंह दबा लिया। घटना के बाद पीड़ित युवती की मां ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।